बदायूं

बदायूं में युवक की हत्या: खेत में छुट्टा पशुओं को खदेड़ने पर हुआ विवाद, आरोपियों ने पीटकर मार डाला

Connect News 24

man beaten to death with sticks over stray animals dispute in budaun

मृतक के परिवार की महिलाएं और बच्चे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में गांव स्वरूपपुर निवासी 35 वर्षीय युवक वीरेश की हत्या कर दी गई। वह बृहस्पतिवार रात खेत पर गया था। खेत में छुट्टा पशुओं को दूसरे के खेत में खदेड़ने पर खेत मालिक ने पीट-पीटकर उसे मार डाला। हमले में मुकेश नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बृहस्पतिवार रात वीरेश और मुकेश कुमार अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ऋषिपाल आदि ने छुट्टा पशुओं को दौड़ाकर वीरेश के खेत में कर दिया। बाद में वीरेश ने पशुओं को दौड़ाकर ऋषिपाल के खेत में कर दिया, जिससे दोनों के बीच गालीगलौज हो गई। 

ये भी पढ़ें- मां के सामने बेटी की हत्या: पहले बच्ची को गोद में लेकर बैठा रहा सनकी युवक, लोगों ने घेरा तो पटककर मार डाला

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button