बीएड प्रवेश परीक्षा : सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया

बीएड परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी
आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई परीक्षा, 2155 में 168 ने छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बृहस्पतिवार को जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र आशानुरूप रहा लेकिन सामान्य ज्ञान के सवालों ने जरूर उलझाया।
पहली पाली में केंद्रों पर साढ़े आठ बजे से अभ्यर्थियों के प्रवेश शुरू हो गए। साढ़े नौ बजे तक ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। कुल 2323 अभ्यर्थी दर्ज थे, इसके सापेक्ष पहली पाली में 2154 अभ्यर्थी पहुंचे और 169 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। इसी प्रकार दूसरी पाली में डेढ़ बजे से प्रवेश दिया गया। जिसमें 2155 अभ्यर्थी शामिल हुए। सुरक्षा को लेकर शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
ढाई घंटे की पाली के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास लोगों को भटकने नहीं दिया गया। इसके अलावा जब पाली खत्म हुई तो यातायात व्यवस्था में बाधा न आए इसको लेकर यातायात पुलिसकर्मी सतर्क रहे।
00
समय से पहले हल हो गए प्रश्न
ढाई घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे, इन प्रश्नों में 25 प्रश्न हिंदी व 25 सामान्य ज्ञान के थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्न कुछ कठिन थे, लेकिन समय से पहले ही मेरा व मेरे कक्ष में मौजूद साथियों ने प्रश्नहल कर लिए। इसके चलते बैठना पड़ा और पाली के समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा।
– राकेश कुमार, नई बस्ती
– ज्ञानेंद्र गंगवार, बीसलपुर

बीएड परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी

बीएड परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी