बरेली

Bareilly News: धान की खरीद के लिए बनाए गए 151 क्रय केंद्र, बाजरा के लिए नौ; किसानों का इंतजार

Connect News 24

151 purchasing centers made for purchase of paddy in Bareilly

धान खरीद केंद्र (फाइल)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में धान की सरकारी खरीद के लिए 151 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। पहली अक्तूबर से क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन किसी भी क्रय केंद्र में धान की आवक नहीं हो सकी। क्रय केंद्र सूने हैं। धान में नमी अधिक है। सात दिनों में खरीद शुरू होने के आसार हैं। 

कृषि उत्पादन मंडी समितियों में धान पहुंचने लगा है लेकिन उसमें क्रय केंद्रों के मानक पर खरा नहीं हो रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों में 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान क्रय कर लिया जाता है लेकिन फिलहाल मंडियों में सीधे खेत से जो धान आ रहा है, वह 20-25 प्रतिशत तक नमी है। 

ये भी पढ़ें– UP: साली ने बनाया पेट दर्द का बहाना, जीजा ने किया दवा दिलाने का ड्रामा, फिर रात में हुआ कुछ ऐसा घरवाले परेशान

डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय का कहना है कि सात दिनों में सूखे धान आवक होगी। क्रय केंद्रों में खरीद होने लगेगी। पिछले वर्ष लक्ष्य 1,83,000 के सापेक्ष 1,74,000 मीट्रिक टन खरीद हुई। अबकी बार भी पिछले वर्ष वाला लक्ष्य है। खरीद पिछले वर्ष से अधिक होने के आसार हैं।

ग्रेड ए- 2203

कामन- 2183

(धान का दाम प्रति क्विंटल में)


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button