बरेली

Bareilly News: रात में 25 मिनट के अंदर खाते से उड़ाए 2.59 लाख

Connect News 24

बरेली। साइबर ठगों ने महिला के खाते से रात में 25 मिनट के अंदर 2.59 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पीलीभीत रोड स्थित नेहरू पार्क निवासी शुभम सिंघल व्यवसायी हैं। उनकी पत्नी अनुश्री सिंघल का खाता यूनियन बैंक की मुख्य शाखा में है। अनुश्री के खाते से साइबर ठगों ने 19 अगस्त की रात 11.30 बजे से लेकर 11.55 बजे तक कई बार में 2.59 लाख रुपये निकाले। रात करीब ढाई बजे जब अनुश्री जागीं तो मोबाइल पर रकम निकासी के कई मेसेज देखकर चौंक गईं। दिन में दंपती प्रेमनगर थाने और बैंक गए। पता लगा कि उनकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई है।

अनुश्री ने बताया कि उनके खाते से निकासी की लिमिट एक लाख रुपये है। इसके अलावा न तो वह बैंक गई और उनका डेबिट या क्रेडिट कार्ड भी उनके पास था। उनके पास कोई कॉल नहीं आई और न ही किसी लिंक पर उन्होंने क्लिक किया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट लिख ली है।

000

ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button