बरेली

Bareilly News: तीन दिन तक बरेली एअरपोर्ट से सभी उड़ानें निरस्त

Connect News 24

बरेली। त्रिशूल एअरबेस पर इलेक्ट्रिक वर्क के चलते बुधवार को उड़ान निरस्त होने से यात्रियों ने एअरपोर्ट पर हंगामा किया। एअरफोर्स के अधीन रनवे पर मरम्मत कार्य की जानकारी देने पर यात्री शांत हुए। उन्हें पूरा किराया वापस करने, यात्रा तिथि रीशेडयूल करने का विकल्प दिया गया। एअरपोर्ट निदेशक ने पांच मई तक फ्लाइट निरस्त होने की बात कही है।

बुधवार को बरेली से मुंबई और दिल्ली की फ्लाइट थी। टिकट बुक कराने वाले कई यात्रियों के पास फ्लाइट निरस्त होने का मेसेज तब पहुंचा जब वे एअरपोर्ट पहुंच चुके थे। इससे आक्रोशित यात्रियों ने वहां हंगामा कर दिया। एअरपोर्ट अधिकारियों से उनकी नोकझोंक भी हुई। इंडिगो एअरलाइंस के प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक मुंबई से आने वाली फ्लाइट को सुबह ही सूचना मिल गई थी, लिहाजा, उड़ान नहीं हो सकी। जो लोग बरेली से जाने वाले थे, उनके पास मुख्यालय से मेसेज सुबह करीब 11 बजे तक पहुंचा। तब तक कुछ लोग एअरपोर्ट पहुंच गए थे।

तीन दिन एअरफोर्स के रनवे का नहीं होगा उपयोग

एअरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली, जयपुर, बंगलूरू, मुंबई के लिए उड़ान होती हैं। एलायंस एयर दिल्ली और शेष सेवाएं इंडिगो से संचालित हैं। एअरफोर्स के रनवे पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए वायु सेना मुख्यालय ने तीन दिन तक रनवे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। निजी कंपनियों के विमान एअरफोर्स के रनवे पर उतरकर वहां से बरेली एअरपोर्ट तक पहुंचते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button