बरेली

Bareilly News: भूमाफिया रमनदीप समेत आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी

Connect News 24

बरेली। भूमाफिया रमनदीप समेत आठ लोगों के खिलाफ राजस्व अभिलेखों में फर्जी तरीके से नाम दर्ज करवाकर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। आरोपियों में एल्डिको इन्फ्रा बिल्ड प्रा. लि. के संदीप चावला का भी नाम शामिल है।

टीबरीनाथ मंदिर काॅलोनी थाना प्रेमनगर निवासी सियाराम मंडल ने अर्जी में कहा कि गांव बिल्वा में उनकी जमीन है। यह कृषि भूमि उन्हें जगमोहन सिंह ने एक मई, 1973 को वसीयत की थी। वह इस जमीन को बटाई पर देकर खेती करते हैं। अर्जी में कहा कि रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, वरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह भाटिया, अनुज कुमार रस्तोगी, अमित कुमार रस्तोगी, राजीव कुमार राणा, संदीप चावला और वाजिद बेग बड़े भूमाफिया हैं।

रमनदीप सिंह को शासन ने भूमाफिया डी 160 गैंग का सरगना घोषित किया है। इन लोगों ने वादी के बटाईदार यशपाल सिंह को डरा-धमकाकर और मारपीट कर भगा दिया। वादी को बाद में पता चला कि उसकी जमीन के कई बैनामे कराकर सांठगांठ कर खतौनी में अमल दरामद करा ली है। इन लोगों ने राजस्व अभिलेखों में अतुल कुमार का नाम जगमोहन सिंह के वारिस के रूप फर्जी तरीके से धोखाधड़ी करके दर्ज कराया है, जबकि जगमोहन सिंह के वारिसों में अतुल कुमार नाम का कोई व्यक्ति नहीं है।

रमनदीप सिंह ने अपनी कंपनी एलाइंस रेजीडेंसी लि. का अपने भांजे जयंत सिंह संगारी के जरिये एल्डिको इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड प्रॉपर्टीज लि. से अनुबंध कर लिया है और जबरदस्ती कब्जा की गई उसकी जमीन पर एल्डिको सिटीके नाम से काॅलोनी बना रहे हैं। वादी ने इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर विवेचना कराने की गुहार कोर्ट से लगाई है। अदालत ने मामले में भोजीपुरा थाने से रिपोर्ट मांगी है और सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख तय की है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button