Bareilly News: पत्नी के साथ घर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:56 AM IST
शाही। पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की सोमवार शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पत्नी भी घायल हुई है। कनूनगला गांव निवासी हाकिम चंद्र (35 वर्ष) पत्नी सरिता के साथ पड़ोसी गांव केरा की गोटिया से सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। शाही-धौराटांडा रोड पर नारा गांव के सामने शाही की ओर से तेज गति से जा रहे वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे हाकिम चंद्र और सरिता उछलकर दूर जाकर जा गिरे। हाकिम की कुछ देर बाद मौत हो गई। घायल सरिता बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पहचान करके परिजनों को सूचना दी । कुछ ही देर में ग्रामीण पहुंच गए। घायल सरिता को अस्पताल मेें भर्ती कराया। हाकिम तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटे था। उनका 14 वर्षीय पुत्र विजय और 12 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी है।



