बरेली

Bareilly News: कार सवार से मारपीट, लूट का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 15 Jul 2023 01:30 AM IST

फरीदपुर। बरेली-सीतापुर नेशनल हाईवे पर देर रात कार सवारों ने घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि असलहों के बल पर आरोपी सोने की चेन और जेब में रखी नकदी के साथ एटीएम कार्ड लूट ले गए। पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है।

फतेहगंज पूर्वी निवासी संजीत कुमार मिश्रा बीजेपी जिला कार्य समिति के सदस्य हैं। वह परिवहन निगम में आउटसोर्सिंग पर तैनात हैं। शुक्रवार देर रात वह अपनी शिफ्ट पूरी कर कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि केसरपुर गांव के पास कार सवारों ने ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो उन्होंने टक्कर मार दी। दशमेश ढाबे के पास आरोपियों ने कार रुकवा ली।

इसके बाद तमंचे के बल पर उन्होंने सोने की चेन और जेब में रखे 3500 रुपये के साथ एटीएम कार्ड लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई की। संजीत ने बताया कि पीछा कर उन्होंने टोल प्लाजा के पास आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। रात में ही संजीत ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोपियों की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पुलिस को दिया है। मामले में इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। लूट का आरोप गलत है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button