रामपुर

Rampur : आजम के खिलाफ दर्ज नफरती भाषण के मुकदमे में आज आ सकता है फैसला, पिछले लोकसभा चुनाव का है मामला

Connect News 24

Decision can come today in the case of hate speech filed against Azam khan

आजम खां सभा को संबोधित करते हुए file pic
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहजादनगर थाने में दर्ज नफरती भाषण देने के आरोप में शनिवार को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां रामपुर संसदीय सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी थे। 

चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां का एक जनसभा में नफरती भाषण देने का वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद एडीओ पंचायत अनिल चौहान ने थाना शहजाद नगर में आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोप है कि उन्होंने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक और भड़काऊ भाषण दिया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। 

आजम खां इस मुकदमे में जमानत पर चल रहे हैं।  इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। दोनो पक्षों की गवाही और बहस पूरी हो गई है। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने 15 जुलाई की तिथि फैसले के लिए नियत की थी। इस बात की संभावना है कि कोर्ट इस मुकदमे में शनिवार को फैसला सुना सकती है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button