Bareilly News: सीएचसी अधीक्षक ने बंद कराया अल्ट्रासाउंड सेंटर

खुटार में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच करते सीएचसी अधीक्षक। संवाद
खुटार। खुटार के अपोलो अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सीएचसी अधीक्षक संजीव कुमार ने टीम के साथ जांच की। अल्ट्रासाउंड सेंटर को अगले आदेश तक बंद करा दिया गया है।
अधीक्षक के अनुसार, किसी ने अल्ट्रासाउंड पर अनियमितताओं की शिकायत साीएमओ से की थी। सीएमओ ने सेंटर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को उन्होंने सेंटर का निरीक्षण किया। सेंटर पर कर्मचारी राजेश सिंह, अंकित कुमार, राधामोहन कुमार मौजूद मिले। अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। कर्मचारियों ने बताया कि वहां पर पैथालॉजी जांच की जाती है।
डॉ. कमल नारायण मौके पर मौजूद नहीं मिले, जबकि बृहस्पतिवार को चार जांच कराई गईं थीं। अभिलेख मांगे जाने पर कर्मचारी नहीं दिखा सके। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अभिलेख पूरे होने तक अल्ट्रासाउंड बंद रखा जाए। डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि संचालक अभिलेख मुख्य चिकित्साधिकारी को दिखाएंगे। वह भी अपनी रिपोर्ट सीएमओ को भेज रहे हैं। आगे की कार्रवाई अधिकारियों के स्तर से की जाएगी।



