बरेली

Bareilly News: मुख्य सचिव आज आवासीय परियोजना अन्नपूर्णा मॉडल शॉप का करेंगे निरीक्षण

Connect News 24

बरेली। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र शुक्रवार देर रात आंवला पहुंचे। शनिवार दोपहर दो बजे तक पौधरोपण और निरीक्षण के बाद दोपहर तीन बजे शहर पहुंचकर विकास कार्यों और आवासीय परियोजना अन्नपूर्णा मॉडल शॉप सहित कई परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। लिहाजा, दिनभर अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे।

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के जारी कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह नौ बजे आंवला नगर पालिका, 9.40 बजे एसडीएम आवास, 9.50 बजे दिनेश तिवारी इंटर कॉलेज, दस बजे सुभाष इंटर कॉलेज में पौधरोपण करेंगे। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक मंत्री धर्मपाल सिंह की ओर से मुख्य सचिव का अभिनंदन स्वर्ण पैलेस लॉन आंवला में होगा। 12:30 बजे लीलौर झील का निरीक्षण और पौधरोपण करेंगे। दोपहर एक बजे जैन मंदिर, 1:30 बजे गुलडिया गौरी शंकर मंदिर जाएंगे। दोपहर 2:15 बजे शहर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 3:05 बजे अर्बन हाट, 3:40 बजे भरतौल मॉडल शॉप, 4:05 बजे रामगंगा आवासीय परियोजना, 5:30 बजे ग्राम पंचायत ककरा खर्द ग्राम बिसुरिया स्थित पक्षी विहार झील का निरीक्षण और पौधरोपण करेंगे। शाम 6 बजे जीआईसी ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर सर्किट हाउस आएंगे। शाम 7:15 बजे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और फिर रात आठ बजे बरेली से रवाना होंगे।

झील पर रोपेंगे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का देंगे संदेश

मुख्य सचिव 18 एकड़ में बनी ककराखुर्द ग्राम पंचायत की बिसरिया झील के सुदंरीकरण की जमीनी हकीकत देखेंगे। मनरेगा और ग्राम निधि से 24 लाख रुपये की योजना बनाकर इसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। झील की जमीन से अवैध कब्जे हटाए जा चुके हैं। खोदाई हो गई है। प्रवासी पक्षी भी आने लगेंगे। इसी झील के तट पर मुख्य सचिव पौधे लगाएंगे। साथ में अमृत सरोवर को भी मुख्य सचिव देखेंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button