बरेली

Bareilly News: दुकान पर हंगामा, पत्नी समेत सराफ को थाने लाई भीड़

Connect News 24

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर में फरीदपुर क्षेत्र के एक सराफ ने दुकान खोलकर कई लोगों का गिरवी रखा जेवर हड़प लिया। भीड़ सराफ और उसकी पत्नी को पकड़कर थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों की पंचायत हो रही है।

सराफ और उसकी पत्नी मठ लक्ष्मीपुर स्थित दुकान पर ताला डालकर फरार हो गए थे। गांव वालों ने सराफ के घर फरीदपुर पहुंचकर हंगामा किया। शुक्रवार को सराफ अपनी पत्नी के साथ दुकान पहुंचा तो गांववालों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख सराफ ने ही पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची इज्जतनगर पुलिस सराफ और उसकी पत्नी को थाने ले आई। पीछे से सैकड़ों गांव वाले इज्जतनगर थाने पहुंच गए और सराफ से जेवर दिलाने की मांग करने लगे। गांव के धीर सिंह ने बताया कि उनके दो लाख रुपये के जेवर सराफ ने हड़प लिए हैं। कपिल, पार्वती, रजत, भूरी और छोटी के भी लाखों रुपये के जेवर हड़प लिए हैं। इंस्पेक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण रिपोर्ट कराने से बच रहे हैं। सराफ के पिता को बुलाया है। इन लोगों के जेवर आदि वापस नहीं किए गए तो पुलिस कार्रवाई करेगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button