बरेली

Bareilly News: टेंडर के बाद ही विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट, स्मार्टफोन

Connect News 24

बरेली। स्मार्टफोन, टैबलेट की मांग अब तक पूरी न होने पर शुक्रवार को बरेली कॉलेज के एलएलबी फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने हंगामा किया। प्राचार्य कार्यालय में पहुंचकर मोबाइल वितरण प्रभारी का घेराव किया तो उन्होंने टेंडर के बाद ही वितरण की जानकारी दी।

माहभर पहले एलएलबी के विद्यार्थियों ने डिजिशक्ति योजना के तहत टैबलेट, मोबाइल फोन देने की मांग की थी। शुक्रवार को सभी छात्र एकजुट होकर फिर प्राचार्य प्रो. ओपी राय के पास पहुंचे और वहीं मौजूद वितरण प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह का घेराव किया। वितरण प्रभारी का कहना था कि प्रशासन से अभी तक मोबाइल फोन प्राप्त नहीं हुए हैं। इस पर एडीएम वित्त संतोष बहादुर सिंह को कॉल कर जानकारी ली। पता चला कि जिन मोबाइल फोन का वितरण होना है, उसके लिए अभी टेंडर नहीं हुए हैं। प्रक्रिया पूरी होने पर ही वितरण किया जा सकेगा।

आश्वासन पर विद्यार्थी शांत हुए और जल्द लाभ न मिलने पर एडीएम वित से मुलाकात की बात कही। इस दौरान निवर्तमान प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा फैज मोहम्मद, छात्रनेता रवि पंडित, इमरान खान, शमी अली, राहुल शर्मा, विपिन थापा व अन्य मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button