बरेली
सीमा हैदर को वापस भेजा जाए : मौलाना शहाबुद्दीन
बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। यह खुफिया एजेंसियों की चाल भी हो सकती है। मौलाना ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इस तरह के काम करती रहती हैं। पाकिस्तानी महिला का धर्मांतरण कराकर उसे भारत में भेजे जाने को खतरनाक साजिश के तौर पर देखा जाना चाहिए। सचिन भी साजिश का शिकार हुआ है। ब्यूरो



