बरेली

Bareilly News: देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रही शहर की बेटी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 23 Oct 2023 01:18 AM IST

बरेली। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कई मौकों पर महिलाओं ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की डॉग हैंडलर प्रतिभा सिंह भी ऐसी ही शख्सियतों में शामिल हैं। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पहली बार शामिल की गईं आठ महिला डॉग हैंडलर में शामिल बरेली की प्रतिभा सिंह देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

बरेली के लाल फाटक के पास रहने वाली प्रतिभा के पिता रंजीत सिंह एक्स आर्मी मैन हैं। उनके भाई विकास सिंह भी सेना में हैं। रोहित की तैनाती इन दिनों दुर्गम युद्ध क्षेत्र लेह में है। सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ीं प्रतिभा ने भी सेना में जाकर देश की सेवा करने का निश्चय किया था। दो साल पहले वह आईटीबीपी में भर्ती हुईं। प्रतिभा ने बताया कि पहले उनको डॉग डैंडलर की पोस्ट मिलने की जानकारी नहीं थी। देश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात रह चुकीं प्रतिभा इन दिनों देहरादून परेड में शामिल होने आई हैं। वह जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को प्रशिक्षण दे रही हैं। इसका नाम एलेक्स रखा गया है।

बरेली कॉलेज से जियोग्राफी में मास्टर डिग्री लेने वाली प्रतिभा देश की भौगोलिक स्थिति को भी बेहतर तरीके से समझती हैं। प्रतिभा ने बताया कि वह अपने काम से खुश हैं। लड़कियों को चाहिए कि जो भी काम करें, उस पर पूरा ध्यान दें। लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button