बरेली

Bareilly News: कंपनी ने साइट इंचार्ज को निकाला, बीडीए से एनओसी मांगी

Connect News 24

बरेली। निजी कंपनी ने बिना अनुमति के बीडीए की सड़क खोदने के आरोप में साइट इंचार्ज पीयूष राघव को सेवा से निकाला गया है। साथ ही निजी कंपनी ने जल निगम के अधिशासी अभियंता के माध्यम से बीडीए से एनओसी मांगी है।

जल निगम ने निजी कंपनी को 181 करोड़ की लागत वाले नमामि गंगे प्रोजेक्ट का काम सौंपा है। कंपनी के अभियंता और अधिकारी तीन महीने से काम करा रहे हैं। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह बृहस्पतिवार को शहर के भ्रमण पर थे। रामगंगा मार्ग से निकले तो देखा कि बिना अनुमति के सड़क खोदी जा रही थी।

उन्होंने निजी कंपनी के साइट इंचार्ज पीयूष राघव से बातचीत की तो उन्हें नगर निगम से अनुमति होने की जानकारी दी गई। जब उन्होंने पूछा कि बीडीए की सड़क पर नगर निगम से बात करने का क्या मतलब है। इसका उन्हें जवाब नहीं मिला। उन्होंने काम रुकवा दिया जो दूसरे दिन भी ठप रहा। जल निगम के अभियंताओं का अब कहना है कि एनओसी मिलने के बाद ही काम शुरू होगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button