बरेली
Bareilly News: मतदान से पहले पार्षद प्रत्याशी की मां का निधन, सदमे में पिता ने भी दम तोड़ा

उमेश चंद्र सक्सेना व ओमवती सक्सेना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शास्त्री नगर के समाजवादी पार्टी से निवर्तमान पार्षद व प्रत्याशी गौरव सक्सेना की मां को बुधवार सुबह हार्टअटैक आया। निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर गौरव के पिता ने भी दम तोड़ दिया।
सपा नेता गौरव सक्सेना वार्ड 49 शास्त्रीनगर से पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी हैं। मतदान से एक दिन पहले बुधवार की सुबह गौरव की मां ओमवती सक्सेना को हार्टअटैक होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।



