बरेली

Bareilly News: सेमीखेड़ा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

Connect News 24

देवरनियां। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के 40 वें पेराई सत्र का रविवार को शुभारंभ हुआ। हालांकि, अभी पेराई शुरू नहीं हुई है। अधिकारी 25 नवंबर से गन्ना पेराई शुरू होने का दावा कर रहे हैं।

पूजन के कार्यक्रम में डीएम रविंद्र कुमार और मिल की जीएम ज्योति मौर्या सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पूजन के बाद डीएम ने चीनी मिल के कांटे का फीता काटा। सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे गांव दलपतपुर के किसान विशनस्वरुप गांव तजुआ के हसनैन को सम्मानित किया गया। डीएम ने बैलों को गुड़ खिलाया। डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जीएम ज्योति मौर्या ने बताया कि इस बार 38 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। आज कुछ मशीनें मिलनी थीं। यह नहीं मिल पाई हैं। इस वजह से पेराई 25 नवंबर से शुरू होगी। इस दौरान पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार, तेजपाल, मोहम्मद कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।

डीएम से मिलने पहुंचे किसानों को रोका, हुई धक्कामुक्की

देवरनियां। चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ करने आए डीएम से मिलने के लिए कई किसान भी गेस्ट हाउस पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हेें बाहर ही रोक दिया। गुस्साए किसानों की सुरक्षा कर्मियों से धक्कामुक्की भी हुई। किसानों ने पूर्व राजस्व राज्य मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।किसानों ने बताया कि वह डीएम से मिलकर अपनी समस्याएं उनके सामने रखना चाहते थे। मगर उन्होंने किसानों से मिलना तक मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने चीनी मिल की जीएम पर भी आरोप लगाए। पूर्व राजस्व मंत्री ने किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button