बरेली

Bareilly News: उच्च शिक्षा के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय बेहतर विकल्प

Connect News 24

आंवला। 12वीं के बाद स्नातक में दाखिले के लिए भागदौड़ में जुटे अभ्यर्थियों के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय भी बेहतर विकल्प है। यहां स्नातक और स्नातकोत्तर में कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। आंवला तहसील क्षेत्र में यह एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है।

सरकारी शुल्क पर सस्ती व सुलभ शिक्षा के लिए देवचरा, बल्लिया, सिरौली, पटपरागंज, बिशारतगंज, अलीगंज, रामनगर के अधिकांश विद्यार्थी यहां प्रवेश लेने को उत्सुक रहते है। इस कॉलेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अनुशासन के साथ खुले वातावरण में पढ़ने का मौका मिलता है। महाविद्यालय के प्रो. राममूर्ति व प्रो. देवी शरण ने बताया कि छात्र संख्या के अनुरूप स्टाफ की कमी होने के बावजूद भी हम लोग बेहतर शिक्षण कार्य करने का प्रयास करते है।

विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करते हुए पंजीकरण प्रारंभ कर दिए है। शीघ्र ही काॅलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रवेश संबंधी सूचना चस्पा की जाएगी। फार्म भरने के बाद उसकी हार्डकाॅपी काॅलेज में जमा करनी होगी। पारदर्शिता से तैयार की गयी मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को काॅलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

उपलब्ध सीटों की संख्या

स्नातक

बीए – 540

बीएससी (बायो) – 80

बीएससी (मैथ) – 80

परास्नातक

समाज शास्त्र – 80

हिन्दी – 80

एमएससी (केमिस्ट्री) – 30

-स्नातक व परास्नातक में अलग से 10 प्रतिशत ईडब्लूएस के लिए रिजर्व है सीटें

-स्नातक के विषय- हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र व शारीरिक विज्ञान


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button