बरेली

Bareilly News: पुलिस अफसरों के नाम पर वाहनों से वसूली करता था फिरदौस

Connect News 24

बरेली। लल्ला गद्दी और सद्दाम के मददगार होने के आरोप में चक महमूद के पूर्व पार्षद और सपा नेता फिरदौस अंजुम के खिलाफ रिपोर्ट हुई तो उसके पुराने गुनाह भी खुलने लगे हैं। एसएसपी व सीओ के नाम पर वाहनों से वसूली करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था।

चक महमूद निवासी नदीम ने पूर्व पार्षद फिरदौस अंजुम और उसके भाई आफताब के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फर्जी कागजात से मकान हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुछ साल पहले फिरदौस पर टेंपो वालों से एसएसपी और सीओ के नाम पर वसूली करने का आरोप लगा था। इससे संबंधित ऑडियो वायरल हुआ तो तत्कालीन एसएसपी ने सर्विलांस टीम को जांच के लिए लगाया था। बारादरी थाने में दरोगा रविंद्र सिंह की तरफ से धोखाधड़ी और अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

वायरल ऑडियो में फिरदौस किसी शख्स से बातचीत में टेंपो वालों से 300 की बजाय 500 रुपये वसूलने और रकम एसएसपी और सीओ तक जाने की बात कह रहा था। कप्तान से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने फिरदौस अंजुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब सद्दाम और लल्ला गद्दी से जुड़ाव और उनकी बर्थडे पार्टियां कराने को लेकर फिरदौस और उसके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। फिलहाल, दोनों भूमिगत हो गए हैं।

फिरदौस अंजुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसके खिलाफ वाहनों से वसूली जैसे मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। विवेचना के आधार पर कार्रवाई व गिरफ्तारी कराई जाएगी। – आशीष प्रताप सिंह, सीओ तृतीय


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button