बरेली

Bareilly News: केबीसी स्कीम का झांसा देकर दस लाख की ठगी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 02 May 2023 12:59 AM IST

बरेली। कौन बनेगा करोड़पति स्कीम का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला से दस लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। महिला ने कैंट थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कैंट के उमरिया सैदपुर निवासी सोना रानी ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने खुद को आकाश वर्मा और रंजीत बताया। साइबर ठगों ने महिला को बताया कि 30 हजार रुपये फाइल चार्ज जमा करने पर उनके खाते में 32 लाख रुपये आ जाएंगे। साइबर ठगों ने महिला को कई बार फोन किया और झांसे में ले लिया। महिला ने साइबर ठगों द्वारा बताए गए खातों में 35 हजार रुपये डाल दिए। साइबर ठगों ने कौन बनेगा करोड़पति स्कीम का झांसा देकर महिला से धीरे-धीरे दस लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

महिला ने पति और परिवारवालों से छिपकर दस लाख रुपये साइबर ठगों के खातों में डाल दिए। साइबर ठगों ने महिला से कहा कि केबीसी लकी ड्रा में 68 लाख रुपये निकले हैं। 68 लाख रुपये लेने के लिए एक लाख 28 हजार रुपये टैक्स देना पडे़गा। महिला ने ठगों से कहा कि उसे कोई स्कीम नहीं चाहिए और उसके दस लाख रुपये वापस कर दो। साइबर ठगों ने महिला के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। साइबर ठगों की हरकत से महिला का परिवार सदमे में है और महिला की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पीड़ित महिला की शिकायत पर रंजीत और आकाश वर्मा के खिलाफ कैंट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट कर ली गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button