बरेली

Bareilly News: सहेली के भाई ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sun, 25 Jun 2023 01:32 AM IST

हाफिजगंज। सहेली से मिलने उसके घर गई दसवीं की छात्रा के साथ सहेली के भाई ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उससे नकदी और जेवरात भी मंगाता रहा। परेशान छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी है।

छात्रा ने बताया कि वह एक इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा है। पड़ोस के गांव की रहने वाली एक लड़की उसकी सहेली बन गई। जुलाई 2022 में वह सहेली से मिलने उसके घर गई थी। सहेली वहां नहीं मिली। घर में उसका भाई थी। उसने दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार संबंध बनाए। धमकी देकर वह उससे रुपये भी मंगाता था। वीडियो वायरल न हो जाए इस वजह से उसने कई बार रुपये लाकर आरोपी को दिए। इसके बाद वह जेवरात लाने का दबाव बनाने लगा। चोरी-छिपे उसने मां का हार भी आरोपी को दे दिया। इसके बाद भी उसने वीडियो डिलीट नहीं किया। परेशान होकर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button