Bareilly News: जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना सिखाते हैं गुरु
बहेड़ी। देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गॉडविन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ शिक्षक उन्हें संस्कारवान और चरित्रवान बनाते हैं। गुरु जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना सिखाते हैं। नेशनल पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया गया। मिशन एकेडमी इंटर काॅलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
संघटक राजकीय महाविद्यालय रिछा में प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन के बारे में बताया। डॉ. पुष्पेंद्र, डॉ. धीरेंद्र पांडेय, डॉ. मीनम सक्सेना आदि मौजूद रहीं। गन्ना उत्पादक महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। रिछा के मिशन ग्लोबल एकेडमी में संरक्षक आरके सक्सेना के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। भोजीपुरा क्षेत्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल डिग्री कॉलेज और जेपीएम कॉलेज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
रिठौरा में नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, श्रीकृष्णचंद्रवती हायर सेकंडरी स्कूल, निहाल-श्याम डिग्री कॉलेज, राजश्री कॉलेज, जानकी देवी हायर सेंकंडरी, पद्मावती सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजकीय अभिनव विद्यालय अतरछेड़ी में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यहां भूपेंद्र सिंह गौतम, विवेक कुमार यादव, मुकेश पाल, मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। भुता क्षेत्र के जीटीआई पब्लिक स्कूल, भूदान आदर्श कमेटी विद्यालय, केआर इंटर कॉलेज करेना, शांति देवी चिल्ड्रन एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कुशल राजनेता के साथ आदर्श शिक्षक थे डॉ. राधाकृष्णन
आंवला। शिक्षक दिवस पर मंगलवार को तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित हुए। भरत जी इंटर काॅलेज, ज्ञानदीप इंटर काॅलेज, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, श्रीसुभाष इंटर काॅलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन दर्शन पर विचार रखे। कहा कि डॉ. राधाकृष्णन कुशल राजनेता के साथ आदर्श शिक्षक भी थे। सुनील शर्मा ने कहा कि मानव तब तक विद्यार्थी है जब तक उसमें सीखने की चाह है। आफताब अहमद खान, लोकेंद्र नाथ शर्मा, सुमन निगम, हरीशंकर तिवारी, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
अलीगंज क्षेत्र में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी में प्रबंधक केपी सिंह ने अध्यापकों का सम्मान किया। गांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। भुता क्षेत्र के जीटीआई पब्लिक स्कूल, भूदान आदर्श कमेटी विद्यालय, केआर इंटर कॉलेज करेना, शांति देवी चिल्ड्रन एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
की प्रधानाचार्य गरिमा जौहरी ने ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा शिक्षक ही हमें अपना लक्ष्य पाने के योग्य बनाते हैं। तथा प्रधानाचार्य ने सभी शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार दिए । तथा इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने नन्हे हाथों से शिक्षकों को उपहार भेंट किये। तथा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।



