बरेली

Bareilly News: बरेली कॉलेज में प्रवेश के लिए 18 तक आखिरी मौका

Connect News 24

बरेली। स्नातक के लिए बरेली कॉलेज ने अब पंजीकृत सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने का मौका दिया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तारीख 18 अगस्त है। इसके बाद प्रवेश के लिए अनुमति नहीं होगी।

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक स्नातक के बीएससी गणित, बीए, बीकॉम में प्रवेश के लिए पूर्व में तीन कटऑफ मेरिट जारी हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश संबंधी दिशानिर्देश के तहत 18 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है। ऐसे में अब पंजीकरण कराने वाले सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार प्रवेश का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी 18 अगस्त तक कॉलेज के पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। शुल्क जमा करने में अगर कोई अड़चन है तो वे सेमिनार कक्ष में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वैकल्पिक और मुख्य विषय के चुनाव, नाम, पता, फोन नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करने में हुई गड़बड़ियांं का संशोधन भी सेमिनार कक्ष में किया जाएगा।

बीएससी बायो में प्रवेश के लिए अब ईडब्ल्यूएस की ही सीटें शेष हैं। इसकी कटऑफ मेरिट 74.096 से 53.734 है। बताया कि अब तक बीए में 1379, बीकॉम में 660, बीएससी बायो में 555, बीएससी गणित में 477 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।

परास्नातक में अब तक 605 आवेदन

बरेली कॉलेज के परास्नातक में प्रवेश के लिए पोर्टल पर एक अगस्त से पंजीकरण शुरू हुआ था। अब तक पोर्टल पर 605 पंजीकरण हो चुके हैं। बीते दिनों विश्वविद्यालय ने परास्नातक में प्रवेश प्रकिया पूरी करने की तिथि सितंबर तक बढ़ा दी है। प्रो. वंदना शर्मा के मुताबिक स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद परास्नातक में प्राप्त पंजीकरण के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

स्नातक और परास्नातक में कितनी सीटें

बरेली कॉलेज के स्नातक में बीए की 1,840, बीकॉम की 1,040, जीव विज्ञान की 720, गणित की 880 सीटें हैं। एमएससी में भौतिक विज्ञान की 30, रसायन विज्ञान की 50, वनस्पति विज्ञान की 20, प्राणिविज्ञान में 22, गणित में 120, सांख्यिकी में 25, सैन्य विज्ञान में 40, हिंदी में 80, गणित में 80, राजनीति विज्ञान में 80, दर्शनशास्त्र में 80, उर्दू में 80, संस्कृत में 80, अंग्रेजी में 160, एमकॉम में 240 सीट हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button