Bareilly News: विभाजन के दर्द को भुलाया नहीं जा सकता
आंवला। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोमवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभाजन के दौरान हुए प्रवासन में जान गंवाने वालों को याद किया गया।
आंवला की पंजाबी गली में स्थित हनुमान मंदिर पर पंजाबी समाज ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जान गंवाने वालों की याद में दो दिन का मौन रखा गया। विभाजन के साक्षी ओमप्रकाश खंडूजा और विमला दुआ को सम्मानित किया गया। इस दौरान अनिल गेरा, डॉ. पुष्कर राज अरोरा, चंद्रप्रकाश, अर्जुन सतीजा, उमेश गेरा आदि मौजूद रहे। कस्बे के सुभाष इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
रामनगर रोड पर एक बरातघर में भाजपा ने संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धमेंद्र कश्यप, एमएलसी महाराज सिंह, बदायूं विधायक महेश गुप्ता मौजूद रहे। संगोष्ठी के बाद भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में नगर में बाइक रैली निकाली गई। दोपहर बाद भाजपाई ने सरगम तिराहे से मौन जुलूस निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, राजू उपाध्याय, मीना मौर्य, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।
नवाबगंज के एक बरातघर में भाजपाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य ने किया। यहां से मौन जुलूस निकाला गया। सांसद प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार, डॉ. एके गंगवार, शशी कपूर, राजीव गंगवार, सरजू गंगवार आदि मौजूद रहे। फतेहगंज पश्चिमी में भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला। जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डीसी वर्मा, अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, आशीष अग्रवाल, कृष्णपाल मौर्य,हरीश गंगवार आदि मौजूद रहे।
बंटवारे की बलि चढ़ गई हजारो जिंदगियां
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिद्धि विनायक कॉलेज में भाजपा की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभाजन के दौरान हुई क्रूरता, अमानवीयता, नृशंशता और देश के विभाजन के कारणों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय लाखों लोगों ने अपनों को खोया। हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों को जान गंवानी पड़ी। चंद नेताओं ने एक कमरे में बैठकर कागज पर किए गए समझौते के माध्यम से हजारों लोगों की जान ले ली।
सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी बुलाया नहीं जा सकता। भारत के इतिहास में यह एक ऐसा दुर्भाग्यशाली दिन था जिस दिन भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति सभी का बंटवारा हो गया है। नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित किया। जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा ने कहा कि यह दिन भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय को इस दिन को याद रखना चाहिए।
विभाजन में शहीद हुए सभी लोगो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. निर्भय गुर्जर ने किया। पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्या, विधायक डीसी वर्मा, सोमपाल शर्मा, अभय चौहान, राहुल साहू, मेघनाथ कठेरिया आदि मौजूद रहे।



