बरेली

Bareilly News: पार्ट टाइम काम का झांसा देकर महिला के खाते से पार की रकम

Connect News 24

बरेली। सुभाषनगर निवासी प्रियंका गुप्ता को पार्ट टाइम काम देने झांसा देकर साइबर ठगों ने उससे धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रियंका गुप्ता ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मेसेज आया। मेसेज करने वाले ने यूट्यूब पर पार्ट टाइम काम देने का झांसा दिया और टेलीग्राम पर जोड़ लिया। टेलीग्राम के समूह से जोड़कर प्रियंका को टास्क दिए गए। रुपये निवेश करने पर पहले तो कैशबैक दिया गया, लेकिन बाद में ठगी का शिकार बना लिया। प्रियंका ने तीन हजार रुपये निवेश किए तो 12 सौ रुपये कैशबैक दिया गया। दोबारा निवेश करने पर रुपये वापस नहीं लौटाए।

साइबर ठगों ने रुपये लौटाने के लिए 20 हजार रुपये का निवेश करने को कहा। यह रकम निवेश करने पर साइबर ठग 65 हजार रुपये मांगने लगे। प्रियंका के मना करने पर उनको टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर और ब्लॉक कर दिया। प्रियंका की शिकायत पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये बरतें सावधानी

किसी को आधारकार्ड या पैनकार्ड न भेजें।

किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।

किसी ऑफर या इनाम के झांसे में न आएं।

किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।

वीडियो कॉल पर न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।

रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।

फिजूल के एप डाउनलोड करने से बचें।

ठगी होते ही 1930 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

ठगी का पता चलते ही तत्काल cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button