बरेली

Bareilly News: नए इंस्पेक्टर ने चार्ज लिया, फिर मिले पशु अवशेष

Connect News 24

बरेली। सावन में संरक्षित पशुओं के कटान की घटनाएं बढ़ गई हैं। शाही थाने में नए प्रभारी सत्येंद्र सिंह के प्रभार लेते ही चकरपुर उर्फ लमकन गांव में संरक्षित पशु के अवशेष मिले हैं। अज्ञात तस्करों पर रिपोर्ट कराई गई है।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्वाचन क्षेत्र आंवला में पशु तस्करी की घटनाओं के बाद पुलिस ने एक ही दिन में जिले में 120 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पशु तस्करी के कई आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई। इसके बाद भी हफ्तेभर से पशु कटान कर अवशेष फेंकने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि कहीं खाल तो कहीं अवशेष मिलने से लग रहा है कि साजिशन ऐसा किया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर काम कर रही है। जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button