बरेली

Bareilly News: आरोग्य मेले से डॉक्टर नदारद, नर्स कर रहीं ओपीडी

Connect News 24

फरीदपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों की संख्या भी घटने लगी है।

रविवार को फरीदपुर के अर्बन हॉस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दोपहर तक 70 मरीज पहुंचे थे। दोपहर 1:30 बजे पर यहां दो व्यक्ति मौजूद थे। पूछने पर उन्होंने खुद को चपरासी बताया। बोले- डॉक्टर आरोग्य मेले में नहीं आए हैं। मरीजों को परामर्श देने की बात पर कुछ समय तक स्टाफ नर्स ने ओपीडी की इसके बाद वह भी चली गईं।

इस विषय में अस्पताल के प्रभारी डॉ. शिवम यादव से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने छुट्टी पर होने की बात बताई। उन्होंने कहा कि अगर स्टाफ अस्पताल नहीं पहुंचा है तो स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।

आंवला के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या घटी है। रविवार को यहां कुल 31 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। बहेड़ी के भुड़िया कॉलोनी के स्वास्थ्य केंद्र पर 20, मुड़िया नबी बख्श पर 24, टांडा मीननगर पर 10 और राजू नगला गांव के स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ 13 मरीज ही पहुंचे थे। यहां आने वाले ज्यादातर मरीज वायरल फीवर और डायरिया से पीड़ित थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button