बरेली

Bareilly News: रेल नीर पर पांच रुपये ज्यादा वसूली, कार्रवाई का आदेश

Connect News 24

बरेली। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर के अलावा अन्य किसी ब्रांड के बोतलबंद पानी की बिक्री नहीं की जा सकती। ऐसे में स्टेशनों पर और ट्रेनों में वेंडर रेल नीर पर पांच रुपये ज्यादा वसूल रहे हैं। शिकायत पर डीआरएम मुरादाबाद अजय आनंद ने कार्रवाई का आदेश दिया है।

रेलवे स्टेशनों पर बोतलबंद पानी की आपूर्ति रेलवे की ओर से ही की जाती है। बरेली जंक्शन पर उत्तर रेलवे के चार और पूर्वोत्तर रेलवे के दो प्लेटफाॅर्म हैं। उत्तर रेलवे के चारों प्लेटफाॅर्म पर 37 अधिकृत वेंडर्स के स्टॉल हैं। इसके अलावा अन्य वेंडर भी खाने-पीने का सामान बेचते हैं। पिछले कुछ दिनों से खपत के अनुसार जंक्शन पर रेल नीर की आपूर्ति नहीं हो रही है। अवसर का लाभ उठाने के लिए कुछ वेंडर 15 रुपये का रेल नीर यात्रियों को 20 रुपये में बेच रहे हैं।

बरेली जंक्शन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि रेल नीर की पर्याप्त उपलब्धता है। अगर कोई तय कीमत से अधिक वसूल करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमृतसर से सासाराम के बीच चलने वाली 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से बरेली पहुंची। संदीप नाम के व्यक्ति ने रेल मदद पर शिकायत की कि उनकी माता और बहन ट्रेन में यात्रा कर रही हैं। महिला कोच में क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ बड़ी संख्या में पुरुष यात्री होने के कारण समस्या हो रही है। शिकायत से पहले ट्रेन बरेली जंक्शन से रवाना हो चुकी थी। ऐसे में ट्रेन को रास्ते में रोक कर महिला कोच से पुरुष यात्रियों को उतारा गया।

जम्मूतवी से गुवाहटी के बीच चलने वाली 15652 लोहित एक्सप्रेस दोपहर 12:48 बजे बरेली जंक्शन पहुंची थी। इस दौरान नीरज राय नाम के यात्री ने रेल मदद पर चिकित्सकीय मदद मांगी। उन्होंने बताया कि उनकी चार वर्ष की बेटी को पेट में दर्द की शिकायत है। बरेली जंक्शन पर बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button