बरेली

Bareilly News: आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 25 Aug 2023 02:13 AM IST

अलीगंज। सबस्टेशन पर पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का धरना बृहस्पतिवार देर शाम समाप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बाबा विजयदेव नाथ को मुख्य अभियंता ने अपने बरेली स्थित कार्यालय बुलाया। वार्ता में मुकदमा वापस लेने समेत सात मांगों पर सहमति बनी।

बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़कर करीब 300 हो गई। धरना स्थल पर पहुंचे आंवला के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश ने कहा कि नई मशीनें लगवाने के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। जल्द यहां नई मशीनें लगवा दी जाएंगी। प्रदर्शनकारी उनकी बातों से सहमत नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता धरना स्थल पर आए तभी वह धरना समाप्त करेंगे।

शाम करीब पांच बजे अधिशासी अभियंता बाबा को अपने साथ लेकर बरेली गए। मुख्य अभियंता ने राजीव कुमार शर्मा ने अलीगंज बिजलीघर से रहटुइया को अलग करने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कराने, बिजलीघर पर नई मशीनें लगाने, बेहटा की जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही अलीगंज थाने में 68 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने पर सहमति जताई। इसके बाद बाबा विजयदेव नाथ ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button