बरेली

Bareilly News: लल्ला गद्दी की पैरवी के लिए मांगी रंगदारी, पूर्व पार्षद पर रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बरेली। चक महमूद निवासी एक व्यक्ति ने सपा के पूर्व पार्षद फिरदौस खां अंजुम और उसके भाई पर अशरफ के साले सद्दाम और उसके गुर्गे लल्ला गद्दी की पैरवी के लिए दस लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर दोनों भाइयों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नदीम ने बताया कि उसके घर के सामने सपा के पूर्व पार्षद फिरदौस खां का घर है। फिरदौस आपराधिक प्रवृत्ति का है। नदीम ने आरोप लगाया कि फिरदौस अशरफ और अतीक अहमद गैंग से जुड़ा रहा है। सद्दाम और लल्ला गद्दी के जरिये बरेली में उनके कारोबार की देखरेख करता है और अदालत में उनकी पैरवी भी करता है। आरोप है कि फिरदौस ने उसके मकान के जाली कागज अपने भाई आफताब के नाम से बना लिए है। दोनों भाई उसका घर हड़पना चाहते हैं।

नदीम के मुताबिक दोनों भाइयों ने पुलिस से मिलकर उसको जेल भी भिजवा दिया था जिस कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा। नदीम ने बताया कि इस बार फिरदौस पार्षद के चुनाव में हार गया। इसका जिम्मेदार फिरदौस उसे मानता है। फिरदौस चुनाव में खर्च किए गए दस लाख रुपये उससे मांग रहा है। फिरदौस ने कहा है कि सद्दाम और लल्ला गद्दी की पैरवी के लिए उसे रुपयों की जरूरत है। इसलिए दस लाख की रंगदारी दे दो वरना पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। नदीम की शिकायत पर फिरदौस खां और आफताब उर्फ सरवर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button