Bareilly News: सात माह पहले गायब हुई किशोरी, 15 लोगों पर रिपोर्ट
बरेली। सात महीने पहले रिश्तेदार युवकों के साथ गई लड़की आज तक नहीं लौटी। लड़की की मां ने बारादरी थाने में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि अतुल कुमार और अनूप कुमार उनके जेठ के घर पर मेहमानी में आए थे। उनकी नाबालिग बेटी भी जेठ के घर पर थी। ये लोग बेटी को यह कहकर बाजार ले गए कि उसे कपड़े दिलाकर घर छोड़ देंगे। उस दिन के बाद से लड़की गायब है। आरोप है कि अतुल और अनूप ने बेटी को गायब कर फोन बंद कर लिए। महिला आरोपियों के घर गई तो अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर महिला ने आईजी से घटना की शिकायत की। आईजी के आदेश पर अतुल, अनूप, अनिल सैनी, राजू सैनी, सुषमा सैनी, शीतल सैनी, अतुल नागर, नीतू नागर, रामू, इमरान, सुमहला, रानू सैनी, रानी सैनी, जितेन्द्र सैनी और पुष्पेंद्र के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट की गई है।


