Bareilly News: कटिहार-माता वैष्णोदेवी और अमृतसर-दरभंगा के बीच विशेष ट्रेनें
बरेली। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे कटिहार-माता वैष्णोदेवी और अमृतसर-दरभंगा के बीच अप-डाउन चार और विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। सोमवार को इन ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी गई।
04650 अमृतसर-दरभंगा विशेष ट्रेन 16 नवंबर को सुबह 8:10 बजे अमृतसर से चलकर शाम 7:37 बजे बरेली आएगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। 04649 दरभंगा-अमृतसर विशेष ट्रेन 17 नवंबर को शाम पांच बजे दरभंगा से चलेगी। अगले दिन दोपहर 12:30 बजे बरेली आएगी और रात 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 04640 श्रीमाता वैष्णादेवी-कटिहार विशेष ट्रेन 15 नवंबर को रात 9:30 बजे श्रीमाता वैष्णोदवी कटड़ा से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12:45 बजे बरेली आएगी। तीसरे दिन सुबह नौ बजे कटिहार पहुंचेगी। 04639 कटिहार-श्रीमाता वैष्णादेवी विशेष ट्रेन 17 नवंबर को सुबह 11 बजे कटिहार से चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे बरेली आएगी और रात 11 बजे श्रीमाता वैष्णादेवी कटड़ा पहुंचेगी।



