रामपुर

Rampur News: संतान न होने पर दूसरी महिला से की शादी, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

रामपुर। पहली पत्नी के संतान न होने के कारण दूसरी महिला से शादी कर ली। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला ने पति पर करोड़ों रुपये का घर बेचने का भी आरोप लगाया। नगर शाहबाद के मोहल्ला फर्राशान निवासी महबूब की पत्नी शाईन ने अपने पति महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है पीड़ित महिला ने 15 फरवरी 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। आरोप है महिला के घर वालों ने शादी में हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था। दहेज की मांग को लेकर पति मारपीट करने लगा। आरोप है कि पीड़ित महिला के संतान न होने के कारण उसके पति महबूब ने तलाक दिए बिना रामपुर में दूसरी महिला से शादी करली।

नौ नवंबर को महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति ने उसे दो मंजिला मकान दिया था, जिसे अब उसने तीन करोड़ 40 लाख रुपये में बेच दिया। महिला ने पति पर अमानत में ख्यानत करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति महबूब समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button