बरेली

Bareilly News: आवारा कुत्तों ने मासूम को बनाया निवाला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Wed, 15 Nov 2023 01:29 AM IST

शेरगढ़। पशुओं के लिए चारा लेने गई मां और बड़े भाई के पास जा रहे चार वर्षीय मासूम को आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। उसे जगह-जगह काटा और मांस भी नोच ले गए। मां तुरंत ही उसे निजी अस्पताल ले गईं। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला शिव मंदिर निवासी छेदालाल की पत्नी सरोज कुमारी ने बताया कि शाम के समय पति बाजार गए थे। सात वर्षीय बेटे आनंद को साथ लेकर वह पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की ओर गईं थीं। छोटा बेटा दक्ष घर में अकेला था। उन्हें लौटने में देर हुई तो दक्ष उनकी तलाश में खेतों की ओर चल दिया। गांव निवासी कुलदीप के गन्ने के खेत के पास मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। जगह-जगह से मांस नोचकर खा गए।

वहां से गुजर रहे दूसरे बच्चे ने दक्ष को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो खेत पर जाकर सरोज कुमारी को इसकी सूचना दी। वह तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचीं। दक्ष को लेकर वह कस्बे के निजी अस्पताल पहुंचीं। जांच के बाद डॉक्टर ने दक्ष को मृत घोषित कर दिया। सरोज ने बताया कि दक्ष तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। वह जनता शिशु निकेतन में कक्षा एक का छात्र था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button