बरेली

Bareilly News: नवंबर 2023 तक हासिल करने होंगे लक्ष्य, अगस्त में होगा नेट

Connect News 24

बरेली। जिले के परिषदीय स्कूलों में नवंबर 2023 तक विद्यार्थियों को निपुण बनाने पर जोर दिया जा रहा है। हाल ही में आयोजित संकुल बैठक में जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों ने इस पर चर्चा की। विद्यालयों में इसके लिए शिक्षकों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

रेडीनेस और संदर्शिका बनेंगे रास्ता

चार महीनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्कूलों में रेडीनेस और संदर्शिका के अनुसार शिक्षण व्यवस्था शुरू की गई है। रेडीनेस में बाल वाटिका के अलावा अन्य कक्षाओं के लिए और संदर्शिका में कक्षा तीन से पांच के लिए शिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।

रेडीनेस कार्यक्रम के जरिये बाल वाटिका और कक्षा एक के विद्यार्थियों के शिक्षण के लिए 50 दिन का लक्ष्य दिया गया था। यह जल्द ही पूरा होने वाला है। शिक्षिका नम्रता वर्मा ने बताया कि संकुल में हुई चर्चा के मुताबिक रेडीनेस के बाद टेस्ट बुक के जरिये शिक्षण शुरू किया जाएगा।

शिक्षक नेता विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों को संरक्षिका के निर्देशों के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले के लगभग सभी विद्यालयों में निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षण में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

अगस्त के आखिरी सप्ताह में कराया जाएगा नेट

परिषदीय स्कूलों में अगस्त के पहले सप्ताह में निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) कराया जाएगा। इसके जरिये दूसरी बार निपुण विद्यार्थियों की स्थिति का पता चल सकेगा। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि इस बार स्कूलों को पिछली रैंकिंग से बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button