बरेली

Bareilly News: संदिग्ध हालात में किशोर की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Mon, 12 Jun 2023 01:35 AM IST

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ में रविवार को संदिग्ध हालात में अरुण कुमार (15) की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर सेंथल-जादौंपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने जाम खुलवाया।

पिता एवरन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अरुण कुमार गांव के ही संजय गांधी इंटर कॉलेज में बारहवीं का छात्र था। रविवार को वह घर के बाहर भैंसों को नहला रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले कुछ दबंग उसे उठा ले गया। मारपीट करने के साथ ही आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह घर पहुंचा। जानकारी होने पर उन्होंने तुरंत ही उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि आरोपियों के परिवार का एक व्यक्ति एक राज्य में प्रशासनिक अधिकारी है। इस वजह से पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया गया।

मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button