बरेली

Bareilly News: अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, सात घायल

Connect News 24

Three people died in road accidents at different places in Bareilly

सड़क पर पड़ी बाइक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत गंभीर है। अलग-अलग अस्पतालों में इनका उपचार किया जा रहा है। 

मधपुरी गांव के रहने वाले राकेश एक शादी समारोह में गए थे। देर रात वह बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। गुरगावां गांव के पास के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। बराबर में चल रही दूसरी बाइक पर बैठे दो  लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को अस्पताल में भेजा गया। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। 

जन्मदिन पार्टी में जा रहे युवक की मौत 

वहीं, बदायूं-आंवला रोड पर दो बाइकों की टक्कर में थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अतरछेंड़ी निवासी सुखपाल सिंह उर्फ बच्चे (42) की जान चली गई। वह अपने भांजे के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने के लिए विशनपुर गांव जा रहे थे। बाइक पर गांव के ही सचिन और नन्हें उर्फ डोकर बैठे हुए थे। उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। देवी गांव के पास पीछे से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई।

टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। सुखपाल सिंह उर्फ बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार युवक को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। सचिन को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अतरछेंड़ी गांव निवासी जयगोविंद सिंह ने बताया कि सुखपाल ने शादी नहीं की थी। वह मजदूरी करते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button