Budaun News: चीन में बच्चों की बीमारी को लेकर जिले में अलर्ट जारी

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद
बदायूं। चीन में बच्चों में सांस की बीमारी का लगातार इसका प्रकोप बढ़ रहा है। इसको देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने तैयारियां शुरू कर दी है।
अलर्ट जारी होते ही स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। सीएचसी और पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में संबंधित दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। हालांकि सांस संबंधी दवाएं भरपूर मात्रा में होने का दावा विभाग कर रहा है। बीमारी न फैले और समय रहते उसको रोका जाए इसके लिए सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति ने ऑक्सीजन प्लांटों को भी चेक किया तो वहीं संबंधितों को ऑक्सीजन प्लांट की साफ सफाई व प्लांट चलाते रहने के निर्देश दिए। बीमारी से लड़ने के लिए डाॅक्टरों को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बीमारी बड़ी तो मास्क होगा जरूरी
संक्रामक रोग विशेषज्ञ डाॅ. कौशल किशोर गुप्ता ने बताया कि अलर्ट जारी होने के बाद से सभी प्रकार की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। अगर यहां केस सामने आते हैं तो मास्क लगाना अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे तो मास्क लगाकर ही निकलना चाहिए। इससे कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनसे बचा जा सकता है। इस समय सर्दी से जुड़े रोग भी बच्चों को परेशान कर रहे हैं।
– मेडिकल कॉलेज में तैयारियां तो हर समय रहती ही हैं, लेकिन अलर्ट जारी होने के बाद सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को चेक कर दुरुस्त कराया जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट को चेक कर चालू रखने को कहा गया है।-डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
फोटो- 15
चीन में जो बीमारी बच्चों मेें फैल रही है, उससे संबंधित लक्षणों का यहां कोई बच्चा नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। बच्चों का सर्दी से बचाव रखें और उन्हें ऊनी कपड़े पहनाएं। बाहर में निकलने पर कानों को ढककर रखें, साथ ही किसी सर्दी जुकाम के मरीज के संपर्क में न आने दें। कोशिश रहे कि भीड़भाड़ में बच्चा न जाए। मास्क लगवाने की आदत डलवाएं। डॉ. संदीप वार्ष्णेय, बाल रोग विशेषज्ञ, एसएनसीयू नोडल अधिकारी, जिला महिला अस्पताल

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज। संवाद