रामपुर

Rampur News: तीन राज्यों में जीत पर झूमे भाजपाई, जमकर की आतिशबाजी

Connect News 24

रामपुर। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर जिले में भी भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी करने के साथ ही पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शहर विधायक आकाश सक्सेना ने भाजपाइयों के साथ ज्वालानगर तिराहे पर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता ने फिर मोहर लगाई है। शहर विधायक आकाश सक्सेना को मध्यप्रदेश में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट के साथ ही पूरे संभाग में भेजा गया था। वह आठ दिन ग्वालियर में रहे और भाजपा के पक्ष में प्रचार किया। रविवार को जब चुनाव परिणाम आया, तो वहां की सभी 18 सीटों पर कमल खिल गया। इस मौके पर जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, अवधेश शर्मा, संजय पाठक, अरुण कीर्ति सक्सेना आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा कि तीन राज्यों में जीत के साथ जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि 2024 के आम चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीष गुप्ता ने भी तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर खुशी जताई। पुराना गंज में मंडल अध्यक्ष पूजा शर्मा के निवास स्थान पर एकत्रित होकर भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर वेद प्रकाश आहूजा, पूजा शर्मा, विवेक रुहेला आदि रहे।

-स्वार में भी भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

संवाद न्यूज एजेंसीस्वार। भाजपा की जीत का जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा जिलामंत्री महेंद्र सैनी ने कहा भाजपा सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है, इसलिए जनता भी भाजपा के साथ बढ़-चढ़कर साथ रही है। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत सैनी, सभासद नौबत राम सैनी, डॉक्टर किशन लाल चंद्रा, लालमंत तोमर, ओम प्रकाश सैनी, अमित चंद्रा, रोहित, भूवनेश सैनी आदि रहे।


लोकसभा चुनाव में भी मिलेगी प्रचंड जीत

संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर, केमरी। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। रविवार को नगर अध्यक्ष चेतन परुथी ने कहा कि यह जीत 2024 लोगों का लोकसभा चुनाव की ट्रेलर के रूप में देखी जा रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मधुबाला गुगलानी, सौरभ सक्सेना आदि रहे। केमरी में भी भाजपा की जीत पर जश्न मनाया गया।

वहीं भोट में लालूनगला गांव स्थित बूथ पर भाजपाई एकत्र हुए और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता राजकिशोर सैनी ने कहा कि भाजपा पर जनता को भरोसा है।

आतिशबाजी कर मनाया जश्न

मसवासी। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी छोड़ी। इस मौके पर कपिल गुप्ता, जितेंद्र चंद्रा ,दीप गोयल आदि रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button