बरेली

Bareilly News: लोड बढ़ने से फुंका ट्रांसफार्मर, गर्मी में बिजली के लिए तरसे 500 परिवार

Connect News 24

बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ पॉस कॉलोनियों में एसी का लोड बढ़ गया। इसलिए ओवरलोड ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। हाॅटमैन रोड पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार को दोपहर एक बजे फुंक गया। आसपास के करीब पांच घरों और प्रतिष्ठानों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। गर्मी में लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। इनवर्टर भी जवाब दे गए।

शाम साढ़े सात बजे तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि जेई गयादीन का दावा था कि ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। आपूर्ति सुचारू रात में हो जाएगी। इसके बाद फुंका हुआ ट्रांसफार्मर हटाया जाएगा और एक-दो दिन में नया लगाया जाएगा। बताया कि यह करीब पांच वर्ष पुराना ट्रांसफार्मर है, जो पहली बार फुंका है। गर्मी के साथ लोड बढ़ने या फिर किसी फाल्ट की वजह से खराब हुआ होगा।

बेसू वन, स्टेशन रोड पर साढ़े तीन घंटे बंद रही बिजली

बेसू वन फीडर और स्टेशन रोड फीडर के तीन हजार उपभोक्ताओं को सुबह सात बजे से दिन में साढ़े दस बजे तक बिजली नहीं मिली। उप खंड अधिकारी का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के काम होने की वजह से शट डाउन दिया गया था। सिविल लाइंस टू के कमल टाकीज और मिशन कंपाउंड के किला फीडर पर पौने दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली न मिलने से सुबह पेयजल का भी संकट रहा। दोनों फीडरों पर करीब दस हजार आबादी प्रभावित हुई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button