बरेली

Bareilly News: सड़क हादसों में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो की मौत

Connect News 24

सीबीगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो हादसे हुए। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत हो गई। दूसरे हादसे में साइकिल सवार मजदूर की जान चली गई।

बिहार के लखीसराय जिले के वरहैय्या थाना क्षेत्र के गांव खुरहा निवासी नितीश कुमार यहां सुपीरियर इंडस्ट्री में काम करते थे। वह स्लीपर रोड स्थित किराये के मकान में रहते थे। सोमवार रात 10 बजे फैक्टरी से ड्यूटी कर वह साइकिल से घर जा रहे थे। सुपीरियर इंडस्ट्री के सामने बरेली से दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर, सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीडीए कॉलोनी निवासी प्रशांत राघव (24) रात दो बजे अपनी स्कूटी से बरेली में एक शादी समारोह में शामिल होकर फतेहगंज पश्चिमी की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे, किसी भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। प्रशांत फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर प्रबंधक का काम करते थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button