बरेली

पिछड़ों को दुखी कर खुद सुखी हुए विपक्षी : संजय निषाद

Connect News 24

बरेली। सपा-बसपा समेत सभी विपक्षी दल सुखी हो गए पर पिछड़ा वर्ग दुखी हो गया। अब चेत जाएं। एकजुटता दिखाएं तो हर समस्या का समाधान होगा। संजय कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को आयोजित निषाद पार्टी के मंडलीय सम्मेलन में ये बातें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहीं।

उन्होंने कहा कि जनता की गरीबी और लाचारी खत्म नहीं हुई, क्योंकि आजादी के 76 वर्ष बाद भी लैंड सेटेलमेंट एक्ट नहीं आया। पिछड़े समाज के लोगों को जमीन का हिस्सा नहीं मिला। यह हिस्सा कहां गया, यही पता करने के लिए हम राजनीति में आए हैं। पिछली सरकारों ने हमें आपस में लड़ाया। भाजपा ने सम्मान दिया। निषाद पार्टी का गठन मछुआ समुदाय को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर आरक्षण दिलाने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर पूछा है कि प्रदेश में मछुआ समाज को अतीत में कैसे आरक्षण मिलता था। जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद ने बताया कि मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाया गया था। सम्मेलन में बरेली के अलावा पीलीभीत, शाहजहांपुर व बदायूं के कार्यकर्ता शामिल हुए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button