Pilibhit News: चेकिंग अभियान चलाकर तीन ट्रकों पर डाला जुर्माना

चेकिंग करते एआरटीओ । स्रोत – एआरटीओ
पीलीभीत। एआरटीओ ने मंगलवार की सुबह बीसलपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन ट्रकों पर क्षमता से अधिक माल लदा होने के कारण उनका चालान किया गया।
एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने बीसलपुर क्षेत्र के बरेली मार्ग पर सुबह साढ़े सात बजे चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने बालू लदे दो ट्रकों का चालान कर एक पर 88 हजार व दूसरे पर 77 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एक छोटी गाड़ी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना डाला। वहीं बीसलपुर से वापस आते वक्त पीलीभीत मार्ग पर ब्लॉक बरखेड़ा के करीब पतरसिया में गिट्टी भरे ट्रक पर 82 हजार रुपये का जुर्माना डाला। संवाद