बरेली

Bareilly News: दाल की बड़ी से अपने पैरों पर खड़ी हुईं विनीता

Connect News 24

बरेली। विपरीत परिस्थितियों में व्यक्ति धैर्य से काम ले तो और भी मजबूत बनकर निखर जाता है। फरीदपुर के ग्राम भीकमपुर की विनीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। खराब समय आया तो उन्होंने दाल की बड़ी को आधार बनाया और अपने पैरों पर खड़ी हुईं। अब वह घर में ही बड़ियां तैयार कराकर उन्हें बेहतर पैकिंग और गुणवत्ता के साथ बाजार तक पहुंचाती हैं। वह स्वयं आत्मनिर्भर हुईं तो कारोबार को विस्तार देकर अन्य महिलाओं को भी साथ जोड़ लिया। अब वह भी अच्छी आय हासिल कर रही हैं।

विनीता ने बताया कि यह काम करते हुए उन्हें ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। हालांकि, वह पहले भी घर में दाल की बड़ियां बनाती थीं। खराब समय आया तो पति के साथ मिलकर नया काम करने का फैसला किया। समूह के जरिये काउंसलिंग में जाना कि घरों में तैयार की जाने वाली इन बड़ियों की शहरों में काफी मांग है। हमने यहीं से बड़ी का काम करने का फैसला किया। इनकी पैकिंग और मार्केटिंग की प्रक्रिया को जाना। पति ने भी साथ दिया। बड़ी की गुणवत्ता व स्वाद ने जल्द ही बाजार में पहचान दिला दी।

मांग बढ़ने के बाद अकेले काम करके पूर्ति कर पाना आसान नहीं था। इसलिए अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ा। काम में जो भी लाभ होता है, उसे हम आपस में साझा करते हैं। स्वाद और गुणवत्ता की वजह से लोग हमारी तैयार की हुई बड़ियों को काफी पसंद करते हैं। यही हमारी सफलता का आधार है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button