बदायूं

Budaun News: खाद गोदाम का दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर चोरी

Connect News 24

Computer theft by breaking the door of fertilizer warehouse

मंडी समिति में चोरी की जानकारी करते सीओ और इंस्पेक्टर। संवाद

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के नजदीक चोरों ने शनिवार रात खाद गोदाम को निशाना बना लिया। चोरों ने गोदाम का पिछला दरवाजा तोड़ लिया और कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि अलमारी में कैश भी रखा था लेकिन चोर अलमारी खोलने में कामयाब नहीं हो पाए। सुबह कर्मचारी गोदाम पहुंचे, तब उन्होंने गोदाम का दरवाजा टूटा हुआ देखा। इसकी सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके चलते यहां रविवार को खाद का वितरण भी नहीं हो सका। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button