बरेली

Bareilly News: दहेज की खातिर जलाई गई महिला दिल्ली रेफर

Connect News 24

देवरनियां। तीन दिन पहले दहेज की खातिर जलाई गई विवाहिता को दिल्ली रेफर किया गया है। देर रात पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के बयान का वीडियो वायरल होना के बाद पति सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कस्बा के वार्ड 13 निवासी आरिफ की पत्नी समरीन को शुक्रवार की रात उसके ससुराल वालों ने दहेज के लालच में तेल छिड़ककर जला दिया था। समरीन के मुताबिक दहेज को लेकर उसका पति, सास, ससुर, जेठ, जिठानी उसे तंग कर रहे थे। दहेज के लालच में उन्होंने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर उसे जला दिया था।

समरीन के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने ससुरालियों समेत कस्बे के कोटेदार राइस मियां का नाम भी ले रही है। पुलिस ने सोमवार देर रात राइस मियां और उसके पति समेत 15 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपी फरार हैं।

देवरनियां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि समरीन के बयान लेने के बाद ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सास और जेठानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया कि समरीन का दिल्ली में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button