रामपुर

Rampur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार टेलर की मौत

Connect News 24

स्वार/टांडा (रामपुर)।

दढि़याल-टांडा मार्ग पर सीकमपुर चौराहे के पास डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सुनील दिवाकर (21) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरी निवासी हर प्रसाद का बेटा सुनील दिवाकर तीन बेटों में सबसे छोटा था। उसकी गांव में ही टेलरिंग की दुकान थी। रविवार शाम वह बाइक से भाई की ससुराल थाना भगतपुर क्षेत्र में गया था। बताते हैं कि वह भोजपुर के पास स्थित मंदिर में सोमवार को प्रसाद चढ़ाना था, लेकिन उसकी मनोकामना पूरी नहीं हुई। वह टांडा क्षेत्र के सीकमपुर चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार और मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button