पीलीभीत

Pilibhit News: नाटक फ्री स्टाइल गवाही के मंचन ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

Connect News 24

The staging of the drama Freestyle Gawahi tickled the audience

बीसलपुर के एक बारात में नाटक मंचन करते कलाकार।

बीसलपुर। नगर के मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित एक बारातघर में रविवार देरशाम ड्रीम ड्रामा आर्ट वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में नाटक फ्री स्टाइल गवाही का मंचन किया गया। चुटीले संवादों, बेहतरीन अभिनय और प्रकाश परिकल्पना ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।

मंचन का शुभारंभ सोसायटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपऋषि शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद काका हाथरसी के नाटक फ्री स्टाइल गवाही का मंचन शुरू हुआ। मंचन लगभग दो घंटे तक चला। नाटक ने न केवल न्याय व्यवस्था की खामियों पर चोट की बल्कि पेशेवर गवाह ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।

नाटक में शशांक ने मित्रपाल, शिवशंकर ने शंकर, अपूर्व ने भांजे, अर्पित सक्सेना ने अर्दली, कुबेर मिश्र ने पेशकार, कृष्णा यादव ने न्यायाधीश, सुदेश गंगवार ने शर्मा, साहिल अंसारी ने भटनागर, मृत्युंजय शुक्ला ने सेठ झंडामल और सचिन सक्सेना ने सत्यपाल की भूमिका निभाई। प्रकाश परिकल्पना इंतजार की रही। उद्घोषक प्रियांक आर्य रहे। बैक स्टेज भूमिका आदित्य यादव ने निभाई।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button