‘मेरी शादी तुड़वा दो’: प्रेमिका ने प्रेमी पर बनाया दबाव, फिर हुआ ऐसा कांड, आफत में पड़ गई युवक की जान

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के परिजनों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डोहरा गौंटिया निवासी नरेश शर्मा के मुताबिक उनके बेटे रवि का दूसरे गांव निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की के पिता को प्रेमप्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। लड़की ने रवि पर दबाव बनाया कि वह किसी तरह उसकी शादी तुड़वा दे। रवि ने ऐसा करने से मना कर दिया।



